A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थनगर में दो महिलाएं समलैंगिक विवाह को तैयार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक दिलचस्प मामला सामने आया, जहां आजमगढ़ जनपद की एक महिला अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंची। दोनों महिलाएं एक-दूसरे से समलैंगिक विवाह करना चाहती थीं। मामला पुलिस तक पहुंचा और परिजनों के हस्तक्षेप के बाद दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए। पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ की महिला का भवानीगंज थाना क्षेत्र की एक युवती से फोन पर बातचीत के दौरान प्रेम संबंध विकसित हो गया था। यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया।

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आजमगढ़ की महिला युवती के गांव पहुंची। दोनों एक-दूसरे के साथ जाने को तैयार थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भवानीगंज थानेदार विजय शंकर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गैर जनपद से आई महिला और स्थानीय युवती फोन पर बातचीत के जरिए एक-दूसरे के करीब आए थे और समलैंगिक विवाह करना चाहते थे।
परिजनों के हस्तक्षेप और पुलिस की समझाइश के बाद दोनों महिलाओं ने अंततः अलग-अलग रास्ते अपनाने का फैसला किया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।