A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
समय पर कार्य पूरा कर हैंडओवर के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने बुधवार को निर्माणाधीन सैनिक कल्याण कार्यालय एवं विश्राम गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे भवन का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।


संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि स्वीकृत परियोजना के तहत मुख्य भवन और टाइप-1 भवन का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य भवन में टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और भवन का समय से हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सिडको के जूनियर इंजीनियर वैभव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।







