Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नकली अंग्रेजी शराब के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

06 Aug 2026, 03:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नकली अंग्रेजी शराब के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड, मिश्रित अंग्रेजी शराब और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस कार्रवाई पर एसएसपी ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।

FB IMG 1786008573508

FB IMG 1786008569767

FB IMG 1786008576288

बांसी थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर इटवा रोड स्थित रतन सेन सिंह इंटर कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी बलराम जायसवाल की निशानदेही पर कोइलहवा स्थित किराये के मकान में छापेमारी की गई, जहां से 32 हजार 472 नकली ढक्कन, 12 हजार 740 नकली बारकोड, 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, चाकू, शराब की सील लगाने का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विभिन्न कंपनियों की शराब के नकली ढक्कन और बारकोड मंगवाकर उन्हें शराब की दुकानों पर कार्यरत कुछ लोगों को बेचता था। इनका इस्तेमाल खाली बोतलों में दोबारा शराब भरकर असली ब्रांड के रूप में बेचने के लिए किया जाता था। इस मामले में बांसी थाने पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, जबकि आबकारी विभाग संबंधित शराब की दुकान को सील कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नकली और संभावित जहरीली अंग्रेजी शराब के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। साथ ही लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की संभावित क्षति को भी रोका गया है। मामले की विवेचना जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!