Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भू-माफियाओं के खिलाफ जनआंदोलन का ऐलान, 8 अगस्त को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से उमड़ेगा जनसैलाब

06 Aug 2026, 07:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

श्री बंशीधर नगर: जंगीपुर उरांव की कथित रूप से कब्जाई गई जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया चौबे ने 8 अगस्त को जनआंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

IMG 20260806 190008

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी भू-माफियाओं के प्रभाव के कारण पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल सका। विभिन्न सरकारी महकमों में गुहार लगाने के बाद भी निराशा हाथ लगने पर अब इस लड़ाई को जनआंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया गया है।

कन्हैया चौबे ने बताया कि शनिवार, 8 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे श्री बंशीधर नगर के गोसाईबाग मैदान में लोगों का जुटान होगा। इसके बाद सभी लोग एकजुट होकर अनुमंडलीय कार्यालय तक मार्च करेंगे और जंगीपुर उरांव की जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि गरीब, आदिवासी और वंचित समाज के न्याय एवं अधिकार की लड़ाई है। इसलिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी
Dhanbad20 Sep

झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!