Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर घर तिरंगा अभियान -2026की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विस्तृत निर्देश, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की भी की समीक्षा l

06 Aug 2026, 07:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260806 WA0248

समाहरणालय, गया
(जिला जन संपर्क शाखा)

*”हर घर तिरंगा अभियान-2026″ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विस्तृत निर्देश, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी की समीक्षा*

गया, 06 अगस्त, 2026

जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सहयोग शिविर, टीबी मुक्त भारत अभियान, राजस्व महाअभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, हर घर तिरंगा अभियान-2026 एवं राशन कार्ड से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में “हर घर तिरंगा अभियान-2026” की तैयारियों पर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि 09 से 17 अगस्त, 2026 तक संचालित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं समय पर वितरण में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।

उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में देशभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही तिरंगा रैली, “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी, सरकारी भवनों का त्रिवर्णीय प्रकाशांकन, तिरंगा थीम पर आधारित प्रकाश सज्जा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को जिला स्तरीय कार्यक्रम का समुचित आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी को सभी पंचायत सरकार भवनों में पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

सहयोग शिविरों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने संभावित टीबी मरीजों की पहचान, समय पर जांच, उपचार एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराने में और अधिक सक्रियता बरतने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

राजस्व महाअभियान की समीक्षा के क्रम में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-लगान एवं अन्य राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया में लाभुकों की हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

राशन कार्ड से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नए आवेदनों, लंबित मामलों एवं त्रुटि सुधार के कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!