A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों का डीएम-एसपी ने किया सम्मान 

FB IMG 1786028086101 FB IMG 1786028090611

महराजगंज।

मिशन शक्ति: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों का डीएम-एसपी ने किया सम्मान

FB IMG 1786028094164

महराजगंज। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं तथा जनपद के सभी थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान समाचार पत्र की सराहनीय पहल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिला बीट अधिकारियों और महिला आरक्षियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

FB IMG 1786028097611

इस अवसर पर अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता, अपराध नियंत्रण और सामाजिक बदलाव में महिला पुलिसकर्मियों तथा समाजसेवी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है।

वहीं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव और बीट स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी समाज और जनपद के विकास, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!