Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया

06 Aug 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1786028380576

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस का सघन अभियान: 184 वाहनों का चालान, 75 गिरफ्तार, अवैध शराब व यूरिया बरामद

महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, पैदल गश्त, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान और अवैध शराब व यूरिया की बरामदगी सहित कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की गईं।

यातायात अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 184 वाहनों का चालान किया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 71 लोगों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला हेल्पलाइन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर बाजारों, बैंकों, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान 35 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और किसानों से संवाद किया तथा अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। निचलौल पुलिस ने एक महिला के पास से 40 टेट्रापैक बन्टी-बबली देशी शराब बरामद कर कार्रवाई की। वहीं कोल्हुई पुलिस ने एक ई-रिक्शा से 6 बोरी यूरिया खाद बरामद करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

इसके अलावा लंबित मामलों के निस्तारण अभियान के तहत 4 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। पुलिस के अनुसार 5/6 अगस्त 2026 के दौरान शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों में कुल 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!