Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी: कबीरचौरा में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने वाले बिहार के दो शातिर गिरफ्तार

06 Aug 2026, 11:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
dec46211280f3bbd412d9f84dc73a9d21f1c9f3216fcb236dc19955a2fca9cba.0

वाराणसी: कबीरचौरा में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने वाले बिहार के दो शातिर गिरफ्तार कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनने वाले दो शातिर स्नैचरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से छीनी गई चेन का टुकड़ा, बिक्री के बचे 2,200 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सीसीटीवी और सर्विलांस से हत्थे चढ़े आरोपी

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशों पर काशी ज़ोन पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं के अनावरण में जुटी थी। 1 अगस्त 2026 को कोतवाली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 189/2026 (धारा 309(6)/115(2) बीएनएस) के मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 6 अगस्त 2026 को मछोदरी पार्क के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

संतोष कुमार (उम्र 24 वर्ष) – पुत्र तिलो मण्डल, निवासी ग्राम दीरा चांदपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार (बिहार)।

रोशन कुमार (उम्र 24 वर्ष) – पुत्र राम चन्द्र मण्डल, निवासी ग्राम दीरा चांदपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार (बिहार)।

पूछताछ में उगला सच: राहगीर को बेची थी चेन

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर चेन छीनने का प्रयास किया था। खींचातान में चेन का थोड़ा सा हिस्सा ही टूटकर उनके हाथ आया था, जबकि बाकी हिस्सा महिला के पास रह गया था।

अभियुक्तों ने उस टुकड़े में से कुछ हिस्सा एक अनजान राहगीर को 3,000 रुपये में बेच दिया था और आपस में 1,500-1,500 रुपये बांट लिए थे। पुलिस द्वारा बरामद 2,200 रुपये उसी चेन की बिक्री के बचे हुए पैसे हैं।बरामदगी का विवरण:

2,200 रुपये नगद (लूट की चेन बिक्री का रुपया)

पीली धातु (सोना) की चेन का टुकड़ा (लगभग 3 अंगुल लंबा)

घटना में प्रयुक्त काले रंग की होंडा एसपी बाइक (सीज्ड)

01 अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

इस सफल अनावरण में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, महिला उप-निरीक्षक प्रीति कुमारी (चौकी प्रभारी सप्तसागर), उप-निरीक्षक प्रशांत गुप्ता (चौकी प्रभारी कबीरचौरा), उप-निरीक्षक अभय नारायण सिंह (चौकी प्रभारी काल भैरव), सर्विलांस सेल के आरक्षी अश्वनी सिंह सहित कोतवाली थाने के मुख्य आरक्षी व आरक्षी (आशीष यादव, उत्कर्ष कुमार, निकेश कुमार, सन्तेश्वर कुमार, कुलदीप कुमार, गंगाराम) शामिल रहे।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!