A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थनगर में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंची राहत आयुक्त कार्यालय की टीम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय की टीम जनपद पहुंची। टीम ने बांसी और नौगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों और बाढ़ शरणालयों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रभावित परिवारों तक हर जरूरी सुविधा समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाई जाए। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय से परियोजना निदेशक (बाढ़) आशीष शर्मा, प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रशांत कुमार और मेट्रोलॉजिस्ट सुश्री सहाना हेगड़े की टीम ने सबसे पहले तहसील बांसी के सुपाराजा गांव और फिर नौगढ़ तहसील स्थित किसान इंटर कॉलेज, उसका बाजार में संचालित बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण, आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान बांसी और नौगढ़ के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आपदा विशेषज्ञ और एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रही।


टीम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित किए जाएं, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता मिलने में देरी न हो।
इसके बाद टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भी निरीक्षण किया, जहां उपलब्ध संसाधनों, नियंत्रण कक्ष, अभिलेखों और समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की गई। टीम ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन ने बताया कि जनपद में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम और सभी तहसीलों के हेल्पलाइन नंबर सक्रिय हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।