Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए बड़ी खबर,

07 Aug 2026, 10:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। खरीफ सीजन 2026 के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से समय रहते बीमा कराने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके।

FB IMG 1786031787633 1

जनपद सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026 के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है।

योजना के तहत ऋणी किसान 31 अगस्त 2026 तक तथा गैर-ऋणी किसान 14 अगस्त 2026 तक अपनी धान की फसल का बीमा करा सकते हैं।

धान की फसल के लिए 86,200 रुपये प्रति हेक्टेयर तक का बीमा कवर मिलेगा, जबकि किसान को केवल 1,724 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देना होगा।

योजना में असफल बुवाई, प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों से नुकसान, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली, बादल फटना, भूस्खलन तथा फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक बेमौसम बारिश और चक्रवाती वर्षा से होने वाली क्षति को भी शामिल किया गया है। गैर-ऋणी किसान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खतौनी, बैंक खाते का विवरण और फसल बुवाई का घोषणा पत्र लेकर नजदीकी सीएससी केंद्र या बैंक शाखा पर जाकर बीमा करा सकते हैं।

यदि प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है तो किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!