A2Z सभी खबर सभी जिले की
नीमच: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



नीमच: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण समस्याओं तथा किसानों एवं पशुपालकों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम ढाकनी में राजस्व शिविर आयोजित कर शिकायतों का समाधान करने, वाहनों के खड़े रहने से आवागमन की समस्या को दूर करने तथा पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए। कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण करते हुए किसान श्री श्यामप्रकाश बालमुकुंद पाटीदार ने कृषि यंत्रों की उपलब्धता और आर्थिक लाभ बताया। किसान श्री मनोहरलाल पाटीदार के खेत में रेन हार्वेस्टिंग आधारित सिंचाई व्यवस्था और विविधीकृत खेती देखी गई। जैविक खाद निर्माण और पशुओं के लिए स्वचालित पानी व्यवस्था के नवाचार की भी सराहना की गई।
ग्राम चुकनी में आचार्य विद्यासागर योजना से लाभान्वित किसान श्री निर्मल पाटीदार के फार्म हाउस का निरीक्षण कर डेयरी गतिविधियों की प्रशंसा की गई। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीण समस्याओं के समयबद्ध निराकरण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार, कृषि उप संचालक श्री नगीन सिंह रावत, उद्यानिकी श्री पी.एस.कनेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।