स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जनपद के नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में संचालित स्कूल बसों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान
महराजगंज में स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, फिटनेस से लेकर CCTV तक की हुई जांच
महराजगंज। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जनपद के नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में संचालित स्कूल बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स सहित सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
इस दौरान वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूली वाहनों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन किया जाए तथा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा उपलब्ध रहें। साथ ही बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।