Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर ने सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के अधिकारियों के साथ तहसील सदर क्षेत्र में रोहिन नदी के प्रमुख तटबंधों का संयुक्त किया स्थलीय निरीक्षण

07 Aug 2026, 09:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1786119983509

महराजगंज।

रोहिन नदी के तटबंधों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महराजगंज। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर ने सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के अधिकारियों के साथ तहसील सदर क्षेत्र में रोहिन नदी के प्रमुख तटबंधों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जरडी-डोमरा तटबंध, चेहरी तटबंध, अमहवां रिंग तटबंध, लक्ष्मीपुर रिंग तटबंध तथा अनंतपुर-बड़हरा तटबंध की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा उपायों, संवेदनशील स्थलों, बाढ़ सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता एवं विभाग द्वारा किए गए सुरक्षात्मक कार्यों का गहन परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने निरीक्षण में तटबंधों की स्थिति संतोषजनक पाई। हालांकि उन्होंने निर्देश दिए कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्थापित होने वाली बाढ़ चौकियों पर आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी देरी के संचालित किए जा सकें।

इसके साथ ही तटबंधों पर लगातार निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की कटान, रिसाव या अन्य असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल देने तथा आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!