A2Z सभी खबर सभी जिले की

SBI के 11.24 लाख रुपये के बकाये पर बड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने की संपत्ति कुर्क

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक, चौखड़ा की ओर से ₹11,24,793 की बकाया ऋण राशि की वसूली के लिए प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। बाकीदार महबूब अली पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम पकड़ी नन्दलाल की विभिन्न गाटा संख्याओं में दर्ज भूमि एवं अन्य अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया।

FB IMG 1786130452054

प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि कुर्क की गई संपत्ति का हस्तांतरण, बिक्री, दान अथवा किसी अन्य प्रकार से स्वामित्व परिवर्तन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह कार्रवाई 4 अगस्त 2026 के स्वीकृति आदेश के क्रम में 7 अगस्त 2026 को नायब तहसीलदार डुमरियागंज राघबेन्द्र पाण्डेय की मौजूदगी में की गई। इस दौरान संग्रह अमीन, लेखपाल, संग्रह अनुसेवक, एसबीआई चौखड़ा के क्षेत्राधिकारी एवं अन्य राजस्व अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!