Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय का किया निरीक्षण, प्रतियोगी छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

08 Aug 2026, 01:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
  1. IMG 20260808 WA0001 1हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को राजकीय जिला पुस्तकालय, हाथरस का निरीक्षण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि पुस्तकों या अन्य अध्ययन संसाधनों की आवश्यकता हो तो उसकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जा सकें।

पुस्तकालय प्रभारी डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि पुस्तकालय में लगभग 8 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं तथा 211 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पुस्तकालय के संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीन कर्मचारी तैनात है। जिलाधिकारी ने प्रतियोगी छात्रों की सुविधा को देखते हुए

 

पुस्तकालय को प्रतिदिन रात्रि 10 बजे तक संचालित करने, कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने तथा सार्वजनिक अवकाशों पर भी कम से कम एक अध्ययन कक्ष खुला रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुस्तकालय परिसर की साफ-सफाई, बाउंड्री वॉल की ऊंचाई

 

  1. बढ़ाने, पार्किंग निर्माण, खिड़कियों पर जाली लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मेज-कुर्सियों की उपलब्धता, रंगाई-पुताई और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपयोगी सामग्री को नियमानुसार हटाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./स.), उप जिलाधिकारी सदर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।IMG 20260808 WA0001 1
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!