Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आकाश इंस्टीट्यूट में पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को दिया सुरक्षा और सफलता का मंत्र

08 Aug 2026, 01:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260808 WA0000हाथरस पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को आकाश इंस्टीट्‌यूट का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए निशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने

 

महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और पुलिस सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की। संवाद के दौरान उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर देते हुए युवाओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस से

 

शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं पुलिस की विभिन्न सेवाओं से संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से उनके करियर और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत संगति से दूर रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्णक उपयोग करने तथा अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास और समाजहित के कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा नागरिक बनना ही वास्तविक सफलता है। महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान, कानून का पालन तथा जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो चीफIMG 20260808 WA0000

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज
A2Z सभी खबर सभी जिले की30 Sep

दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के बाद देशभर के भवन सुरक्षा मामलों पर निगरानी तेज

# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!