प्रयागराज में विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा तो गिड़गिड़ाए,बोले- हम नहीं हैं भइया
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की प्रयागराज सेक्टर टीम ने शुक्रवार को हंडिया तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक और एक प्राइवेट व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विजिलेंस के अनुसार,जमीन की पैमाइश कराने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
क्या था पूरा मामला
शिकायतकर्ता ने 5 अगस्त को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर को शिकायती पत्र दिया था। आरोप था कि मौजा वारी, परगना व तहसील हंडिया स्थित गाटा संख्या 451 की संक्रमणीय भूमि की पैमाइश के लिए धनूपुर क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार अनुरोध करने के बाद भी पैमाइश नहीं की जा रही थी।
शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान ने गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई।