Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का शुभारंभ

11 Aug 2026, 04:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

FB IMG 1786445562323 1 FB IMG 1786445453008 1 FB IMG 1786445569938

बेगू  /  चित्तौड़गढ़, 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को नगर परिषद में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति, तिरंगे के गौरव तथा देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विभिन्न चित्रों एवं सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से परिचित कराने के साथ ही राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।

प्रदर्शनी के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव, गौरव त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक तुलसीराम कंडारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रसंगों, देश के वीर सपूतों के योगदान तथा तिरंगे के गौरव से जुड़ी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

आमजन के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी

नगर परिषद में आयोजित यह प्रदर्शनी 13 अगस्त बुधवार को शाम 5 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। जिला प्रशासन ने आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!