

बिजनौर। कांवड़ यात्रा और सावन के सोमवार को देखते हुए बिजनौर जिले में एक बार फिर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। सोमवार, 17 अगस्त 2026 को जनपद के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
कांवड़ यात्रा के चलते जिले के विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जनहित और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
अवकाश के दायरे में UP Board, CBSE, ICSE, ISC, मदरसा शिक्षा परिषद समेत अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध विद्यालय भी शामिल हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना की ओर से जारी आदेश में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को 17 अगस्त को विद्यालय का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है।


