मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद वाराणसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीन आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर की समीक्षा बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



वाराणसी/उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आगामी 25, 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि PET-2026 के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की जाए। परीक्षा तिथियों में सभी केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।
मुख्यमंत्री जी ने परीक्षा सामग्री एवं गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों एवं टेम्पो स्टैंड पर स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने पुलिस तंत्र को सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जनपदों के जिलाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी और पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि PET-2026 का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

📰 करवा चौथ पर फूलपुर बाजार में उमड़ी भीड़, दुकानों पर दिखी रौनक आजमगढ़। फूलपुर बाजार में करवा…
पूरी खबर पढ़ें →
सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…
पूरी खबर पढ़ें →
स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली भदौरा रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर के समाजसेवी रमापति गौतम ने माँ शारदा की महिमा की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत भाषा…
पूरी खबर पढ़ें →
एयर शो में शामिल होने के लिए सीएम और रक्षा मंत्री एक दिन पूर्व ही काशी पहुंच गए।…
पूरी खबर पढ़ें →
आरपीएल योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न आज राजकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।