Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रावतभाटा में संसाधनों की कमी के चलते वानर ने गंवाई जान, रात 2 बजे तक सड़क पर चला उपचार

18 Aug 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260818 WA0031 IMG 20260818 WA0034

रावतभाटा। नगर में आए दिन बेजुबान पशु-पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इसका प्रमुख कारण पशु चिकित्सा संसाधनों और घायल व बेसहारा पशुओं के लिए उचित व्यवस्था का अभाव है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को रावतभाटा में सामने आया, जहां घायल अवस्था में मिले एक वानर को बचाने के लिए रात 2 बजे तक उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परमाणु बिजलीघर की आवासीय अणुतारा कॉलोनी स्थित वाटर पंप हाउस के पास एक वानर के घायल होने की सूचना ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने दी। सूचना मिलते ही गिरी मौके पर पहुंचे और वन विभाग तथा पशु चिकित्सालय को फोन कर मदद मांगी। कुछ समय बाद वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। वानर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आवश्यक इंजेक्शन लगाए गए।

हालांकि रावतभाटा में घायल अथवा बीमार पशु-पक्षियों को रखने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने के कारण वानर को मौके पर ही रखा गया। इसके बाद सारामां एनिमल फाउंडेशन की विनीता प्रदीप कोटा को वानर की बिगड़ती हालत की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर विनीता प्रदीप रात 11 बजे वाली मिनी बस से रवाना होकर करीब 12 बजे रावतभाटा पहुंचीं।

मनीष गिरी ने वन विभाग के कोटा बैरियर स्थित कार्यालय से रात करीब 9 बजे पिंजरा लाकर वानर को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की। रात 12 बजे उपचार शुरू किया गया। कुछ इंजेक्शन लगाने के बाद रात करीब 1 बजे अस्पताल पहुंचकर दो और इंजेक्शन लाए गए तथा वानर को लगाए गए। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे वानर की मौत की सूचना मिली। इसके बाद मनीष गिरी, विनीता प्रदीप और परमाणु बिजलीघर के ठेका कर्मचारियों की मदद से वानर के शव को दीपपुरा घाटी के वन क्षेत्र में ले जाकर विधि-विधान के साथ दफनाया गया।

विनीता प्रदीप ने रावतभाटा में लगातार हो रही बेजुबान और बेसहारा पशु-पक्षियों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां पशुओं के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधनों की कमी है। घायल पशुओं को रखने के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल और एनिमल शेल्टर होम की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार और उचित आश्रय की व्यवस्था उपलब्ध हो तो कई बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से रावतभाटा में पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, आवश्यक संसाधन तथा स्थायी एनिमल शेल्टर होम की व्यवस्था करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक
Nagaur22 Sep

रियाबड़ी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में जगदीश सैनी विजयी, परिणाम रहा बेहद रोचक

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग
Ajmer22 Sep

श्रीयादे मैरिज गार्डन निर्माण में पीसांगन के समाजबंधुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग

पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!