राखी से रक्षा अभियान: डाकघर ने सैनिकों के नाम राखी भेजने की अपील की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



बेगू / रावतभाटा। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग की ओर से देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के सम्मान और उनके प्रति स्नेह प्रकट करने के उद्देश्य से ‘राखी से रक्षा अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ‘एक राखी सैनिक के नाम’ पहल शुरू की गई है, जिसके माध्यम से आमजन सैनिकों के नाम राखियां भेज सकते हैं।
भाभा नगर डाकघर के पोस्टमास्टर राजाराम बैरवा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सीमा पर कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों तक देशवासियों का सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता पहुंचाना है। उन्होंने नगरवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।
वहीं सेवा ही समर्पण ग्रुप के संचालक मनीष गिरी ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से सैनिकों के लिए भेजी जाने वाली राखियां जवानों के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण होंगी। जब जवानों की कलाई पर देशवासियों की भेजी राखी बंधेगी, तो उन्हें यह एहसास होगा कि पूरा देश उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के साथ खड़ा है।
इस पहल के तहत कोई भी नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर सैनिकों के नाम राखी भेज सकता है। राखियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध है।
अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, विद्यालय, महाविद्यालय और विभिन्न संगठन भी सहयोग कर सकते हैं। संस्थाएं 100, 200 या 500 सहित बड़ी संख्या में राखियां सैनिकों के नाम भेजकर इस अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।
मनीष गिरी एवं भाभा नगर डाक मंडल ने नगरवासियों और बहनों से अपील की कि ‘एक राखी सैनिक के नाम’ अभियान के माध्यम से देश की रक्षा में जुटे वीर जवानों तक अपनी शुभकामनाएं, स्नेह और सम्मान अवश्य पहुंचाएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।