
गाजीपुर/सादात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी गाजीपुर श्री अनुपम शुक्ला ने सख्त आदेश जारी किया है। कार्यालय जिलाधिकारी, गाजीपुर के पत्रांक- 5257-60/2026-27 दिनांक 24-08-2026 के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खंडों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कुल 196 विद्यालय भवनों को अत्यंत जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में चिन्हित किया गया है, जिनसे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है।
जिलाधिकारी महोदय ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि चिन्हित सूची का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं तकनीकी अधिकारियों से स्थलीय सत्यापन कराकर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता पर कराई जाए। ध्वस्तीकरण पूर्ण होने तक संबंधित भवन/कक्ष में छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए।
विकासखंड सादात में चिन्हित 10 जर्जर विद्यालय –
1. कंपोजिट स्कूल बनकटा
2. उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगारी
3. उच्च प्राथमिक विद्यालय मई
4. प्राथमिक विद्यालय बौरवा
5. प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर
6. प्राथमिक विद्यालय डढ़वल-2
7. प्राथमिक विद्यालय खुटही
8. प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर अतिकुल्ला
9. प्राथमिक विद्यालय मई-1
10. कंपोजिट स्कूल बरहपार नसरतपुर
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि यह सीधे तौर पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित विषय है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।


