Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गढ़वा में 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से परेशान मतदाताओं को मिलेगा सहयोग

28 Nov 2026, 08:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गढ़वा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, मतदाताओं की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।IMG 20261128 WA0040बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, ASDD सूची में चिह्नित वैसे मतदाता, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अवसर मिलेगा।IMG 20261128 WA0042पुनरीक्षण की नई समय-सारणी जारी

बैठक में संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि एन्यूमरेशन फॉर्म (EFs) के निष्पादन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, नोटिस फेज तथा दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 रखी गई है। इसके बाद 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

दस्तावेजों की समस्या का होगा समाधान

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने दस्तावेजों की कमी के कारण मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में आ रही परेशानियों को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मतदाता अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा अनुमंडल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

SIR से पहले 8.62 लाख थे मतदाता

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने जिले की मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि SIR से पूर्व जिले में कुल 8,62,062 मतदाता थे, जबकि प्रारूप मतदाता सूची में 7,47,622 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। वहीं, अंतिम मतदाता सूची के लिए 7,36,606 मतदाताओं को पार्क किया गया है तथा 11,016 मतदाता शेष हैं।

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों और कर्मियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी देकर जागरूक करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी या दस्तावेजों की कमी के कारण अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

मतदाताओं के लिए जरूरी हेल्पलाइन: 1950 (Electors Helpline)।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर का कलेक्टर ने लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश किरहाई पिपरिया में निर्माणाधीन एलबीसी नहर का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!