Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,

31 Aug 2026, 06:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में तैनात महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा की अचानक मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मामले को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। मृतका के सिपाही पति नागेंद्र ने पत्नी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

FB IMG 1788101732617

जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त को केशरी वर्मा अपने मायके प्रतापगढ़ से लालगंज थाने में ड्यूटी के लिए लौट रही थीं। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन जाते समय उनके सिर में चोट लग गई थी। हादसे के बाद उनका उपचार कराया गया और वह वापस ड्यूटी पर लौट आई थीं।

बताया जा रहा है कि बीती रात पहरा ड्यूटी पूरी करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आवास पर हालत गंभीर होने के बाद कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिपाही पति नागेंद्र ने बिना एफआईआर दर्ज किए पोस्टमार्टम कराने पर आपत्ति जताई और पत्नी की मौत के मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पति नागेंद्र ने एसपी कार्यालय में तैनात सीआरके और दीपक मिश्रा

पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर पत्नी की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल महिला कांस्टेबल की मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!