A2Z सभी खबर सभी जिले की
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो शेयर कर भय का माहौल बनाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए सोशल मीडिया पर भी सतत नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस को सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो शेयर कर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने की जानकारी प्राप्त हुई। सोशल मीडिया पर निगरानी एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान हर्ष पिता सीताराम राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवाजी चौक के पास, थाना कैंट, सागर के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे कजलीवन मैदान के पास, थाना कैंट, सागर से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार एवं बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कैंट में धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना कैंट पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक एवं हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित पोस्ट, फोटो एवं वीडियो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इसी सतर्कता के चलते आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो शेयर करने की जानकारी प्राप्त हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस द्वारा दूसरी महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए भी अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। थाना कैंट पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। सागर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय उत्पन्न करने वाले अथवा आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सराहनीय भूमिका में थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे,सहायक उप निरीक्षक माधव प्रधान आरक्षक ब्रजेंद्र गौतम, आरक्षक प्रदीप शर्मा,आशीष यादव,सृजन तिवारी,भानुएवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…
पूरी खबर पढ़ें →
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…
पूरी खबर पढ़ें →