Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भावुक पलों के बीच हरिद्वार पुलिस के चार जवान सेवानिवृत्त।

31 Aug 2026, 06:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260831 WA0010

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में सोमवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने की। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, उनके परिजन तथा पुलिस लाइन और कार्यालय में तैनात अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

सूक्ष्म जलपान के बाद अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से बातचीत कर सेवाकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान पुलिस विभाग में उनके योगदान और लंबे सेवाकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया गया। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त साथियों को स्वस्थ, सुखद और खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को फूल-माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए और उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई गई। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। जहां एक ओर विभाग से विदाई का दुख था, वहीं सफलतापूर्वक सेवाकाल पूरा करने की खुशी भी सभी के चेहरों पर साफ नजर आई।

 

बीमारी के चलते आरक्षी अरविंद कुमार समारोह में नहीं पहुंच सके

 

सेवानिवृत्त हुए आरक्षी अरविंद कुमार बीमारी और उपचार के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके। पुलिस लाइन रोशनाबाद से सूबेदार भरत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी उनके निज आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्हें आश्वस्त किया गया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

 

ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

 

अपर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश: मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी सत्यप्रकाश वर्ष 1986 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए। वर्ष 2011 में मुख्य आरक्षी तथा वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। करीब 40 वर्ष के सेवाकाल में उन्होंने हरिद्वार के अलावा 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 46वीं वाहिनी रुद्रपुर और 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई बार पुरस्कृत किया गया।

 

हेड कांस्टेबल किशोर कुमार: पूर्व सैनिक किशोर कुमार वर्ष 2008 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में शामिल हुए। पौड़ी गढ़वाल निवासी किशोर कुमार ने भारतीय सेना में सेवाकाल के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ श्रीलंका के जाफना में भी सेवाएं दीं और लिट्टे समर्थित आतंकी गुटों के खिलाफ अभियानों में हिस्सा लिया। पुलिस विभाग में करीब 18 वर्ष की सेवा के दौरान उन्हें बेहतर कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया गया। सहकर्मी उन्हें स्नेहपूर्वक ‘किशोर काका’ कहकर बुलाते हैं।

 

हेड कांस्टेबल संगीता: मूल रूप से मेरठ निवासी संगीता वर्ष 1997 में कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुईं और वर्ष 2022 में हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुईं। करीब 29 वर्ष के सेवाकाल में उन्होंने हरिद्वार के अलावा बरेली, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया।

 

कांस्टेबल अरविंद कुमार: पौड़ी गढ़वाल निवासी अरविंद कुमार वर्ष 2012 में एक्स-आर्मी कोटे से कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए। उन्होंने 14 वर्ष 6 माह 7 दिन की सेवा पूरी की। कुछ वर्ष पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के बाद से उनका उपचार चल रहा है, जिसके चलते वह विदाई समारोह में शामिल नहीं हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!