Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा, सभी सर्जरी शुरू कराने का निर्देश

31 Aug 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर। जिले के सिविल सर्जन सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक जॉन ऑफ केनेडी ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Videoshot 20260831 202623सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सभी प्रकार की आवश्यक सर्जरी शुरू कराने पर जोर दिया, ताकि अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

FB IMG 1788187967113बैठक के दौरान उन्होंने चिकित्साकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने तथा मरीजों के प्रति जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के बाद सिविल सर्जन ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में सामान्य ओपीडी के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं डेंटल ओपीडी संचालित किए जाएंगे। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों को आवश्यक दवाओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आवश्यकता के अनुसार अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की जाएगी। साथ ही किसी संस्था को पंजीकृत कराकर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक से पूर्व सिविल सर्जन ने अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति और मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से मरीजों के इलाज एवं स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक में चिकित्सक सुचित्रा कुमारी, कुशल कांत, निधि सिंह, ऋषिका सिंह, अमित रंजन, शिशिर सिन्हा, संतोष कुमार, कैशर आलम, अबरार अंसारी, राहुल कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में…

पूरी खबर पढ़ें →
हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षामित्र रीना चौधरी की रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये 90,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस

हाथरस सिकंदराराऊ । थाना सिकंदराराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यूपीआई के माध्यम से गलत खातों में गये…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!