Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨 🔥 नाबालिग से अनैतिक कार्य के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

01 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 09 01 at 11.21.04 AM

तड़के 3 बजे नानौता में पुलिस से मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद

सहारनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से अनैतिक कार्य के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को कथित पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 1 सितंबर 2026 की तड़के करीब 3 बजे शेखूपुरा से बुन्दूगढ़ जाने वाले रास्ते पर रजवाहा पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई।

🚔 पुलिस को देखते ही फायरिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ग्राम बुन्दूगढ़ की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर बुन्दूगढ़ के जंगल और खेतों की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपी ने खेत में बने ट्यूबवेल की आड़ लेकर कथित तौर पर दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की।

इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

🔫 तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतबीर पुत्र चमेला, निवासी ग्राम बुन्दूगढ़, थाना नानौता, सहारनपुर के रूप में हुई है।

उसके कब्जे से—

🔫 01 तमंचा .315 बोर
💥 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
💥 02 खोखा कारतूस .315 बोर

बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

⚖️ POCSO एक्ट के मुकदमे में था वांछित

पुलिस के अनुसार सतबीर थाना नानौता में दर्ज मु0अ0सं0 215/26 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।

मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🚨 सहारनपुर पुलिस का अपराधियों को कड़ा संदेश

जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। नानौता की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई गई है।

नोट: मुठभेड़ और फायरिंग से संबंधित विवरण पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित हैं। मामले में आगे की कार्रवाई एवं जांच के तथ्य न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार स्पष्ट होंगे।

📰 VANDE BHARAT LIVE TV NEWS

✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह
📰 संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📍सहारनपुर

📞 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना के लिए संपर्क:
8217554083

🚨 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ — खबर वही, जो असर करे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore23 Oct

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC
Dhanbad23 Oct

धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC

धनबाद: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!