Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Churu

*नगरनिकाय आम चुनाव— 2026* *सभी नगरनिकाय मुख्यालयों पर 14 सिंतबर को होगी मतगणना*

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

चूरू, 01 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार सदस्य पद के निर्वाचन हेतु घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में सभी नगरनिकायों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सदस्य पद के निर्वाचन हेतु जिले में प्रथम चरण अन्तर्गत नगरपरिषद चूरू, सुजानगढ़ एवं नगरपालिका राजगढ़, रतननगर व छापर के लिए मतदान दिनांक 09 सितंबर, 2026 तथा द्वितीय चरण अन्तर्गत नगरपरिषद सरदारशहर व नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर के लिए मतदान दिनांक 11 सितंबर, 2026 को होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रथम चरण में जिले की नगरपरिषद चूरू के कुल 60 वार्डों के लिए 106 मतदान केन्द्रों, सुजानगढ़ के कुल 60 वार्डों के लिए 89 मतदान केन्द्रों, नगरपालिका राजगढ़ के कुल 40 वार्डों के लिए कुल 47 मतदान केन्द्रों, रतननगर के कुल 20 वार्डों के लिए कुल 20 मतदान केन्द्रों व छापर के कुल 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर के कुल 55 वार्डों के लिए 89 मतदान केन्द्रों एवं नगरपालिका तारानगर के कुल 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केन्द्रों, साहवा के कुल 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्रों, रतनगढ़ के कुल 45 वार्डों के लिए 63 मतदान केन्द्रों, राजलदेसर के कुल 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केन्द्रों व बीदासर के कुल 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सभी नगरनिकाय मुख्यालयों पर ही 14 सिंतबर, 2026 को निर्धारित मतगणना स्थलों पर मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजगढ़ नगरपालिका की मतगणना राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के कमरा नंबर 07 में 08 मतगणना टेबलों पर कुल 06 राउंड में, चूरू नगरपरिषद की मतगणना पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के एक्टिविटी हॉल में 14 मतगणना टेबलों पर कुल 8 राउंड में, रतननगर नगरपालिका की मतगणना श्रीबृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रतननगर के प्रथम तल खेल कक्ष में 05 मतगणना टेबलों पर कुल 4 राउंड में, सुजानगढ़ नगरपरिषद की मतगणना मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय सुजानगढ़ के कमरा नंबर 04 में 10 मतगणना टेबलों पर कुल 10 राउंड में, छापर नगरपालिका की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापर के हॉल में 06 मतगणना टेबलों पर कुल 5 राउंड में, सरदारशहर नगरपरिषद की मतगणना एसबीडी राजकीय महाविद्यालय सरदारशहर के कमरा नंबर 18 में 11 मतगणना टेबलों पर कुल 9 राउंड में, तारानगर नगरपालिका की मतगणना मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर के कमरा नंबर 21 में 10 मतगणना टेबलों पर कुल 4 राउंड में, साहवा नगरपालिका की मतगणना मोहनी देवी चाचाण राजकीय महाविद्यालय साहवा के कमरा नंबर 02 में 07 मतगणना टेबलों पर कुल 3 राउंड में, रतनगढ़ नगरपालिका की मतगणना श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय रतनगढ़ के कमरा नंबर 03 में 10 मतगणना टेबलों पर कुल 7 राउंड में, राजलदेसर नगरपालिका की मतगणना राजकीय महाविद्यालय राजलदेसर के कमरा नंबर 03 में 05 मतगणना टेबलों पर कुल 7 राउंड में एवं बीदासर नगरपालिका की मतगणना ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान बीदासर के कमरा नंबर 08 में 06 मतगणना टेबलों पर कुल 7 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।

अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मतगणना टेबल, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देश में फिर बढ़ने वाली है महंगाई, मोदी ने दिया संकेत, कहा लोग न खरीदें सोना
Sagar01 Sep

देश में फिर बढ़ने वाली है महंगाई, मोदी ने दिया संकेत, कहा लोग न खरीदें सोना

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8% आर्थिक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Ghazipur01 Sep

गाजीपुर: जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

गाजीपुर, 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 में युवा करें भागीदारी* *कुशल युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे अपनी प्रतिभा, 63 कौशल क्षेत्रों में प्रतिभाओं को अवसर, जिला स
error: Content is protected !!