A2Z सभी खबर सभी जिले की
हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर का कार में मिला शव, हड़कंप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलिया नानकार के पास रविवार रात गन्ने के खेत में खड़ी सियाज कार में शौर्य हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अजीत कुमार पुत्र वेद कुमार, निवासी मथुरा नगर, गोला के बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व परिचित बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
परिचितों के मुताबिक अजीत कुमार सोने की चेन व अंगूठियां पहनते थे। घटना के बाद आभूषण और कथित नकदी नहीं मिलने की चर्चा है, हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
थानाध्यक्ष हैदराबाद सुनील मलिक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के मोबाइल की CDR भी जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों ने लिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsचूरू, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की…
पूरी खबर पढ़ें →
वणी : आगामी जनगणनेत ओबीसी (VJ, NT, SBC) समाजाची जातनिहाय अचूक नोंद व्हावी, यासाठी स्वतंत्र ओबीसी कॉलम तसेच…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला (भापुसे) के…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →