A2Z सभी खबर सभी जिले की
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा का शुभारंभ नीलकंठ महादेव मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा बेगूं नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुराने बस स्टैंड, चेची रोड, मुख्य बाजार, लालबाई-फूलबाई चौक, मिस्त्री मार्केट, श्रीराम मार्केट एवं नए बस स्टैंड से गुजरते हुए पुनः नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में धाकड़ समाज के महिला, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ भगवान की भक्ति में सराबोर नजर आए। आयोजन में बेगूं क्षेत्र के अलावा मध्यप्रदेश एवं कोटा व बूंदी जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
शोभायात्रा के नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचने पर धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की।
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन ने बेगूं नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsचूरू, 02 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की…
पूरी खबर पढ़ें →
जयचन्दपुरा में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 8 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन जयपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News
ਜਲੰਧਰ :02 ਸਤੰਬਰ,( ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਭਾਰਤੀ ਇਨਕਲਾਬੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਰ.ਐਮ.ਪੀ.ਆਈ.) ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਦਿਹਾਤੀ ਮਜ਼ਦੂਰ…
पूरी खबर पढ़ें →