Jaipur
जयचन्दपुरा में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 8 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयचन्दपुरा में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 8 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन
जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखंड क्षेत्र के जयचन्दपुरा राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय जयचन्दपुरा में 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय स्तर (बालिका वर्ग) की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु बुधवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य/केन्द्राध्यक्ष गिरिजेश पाण्डेय की अध्यक्षता एवं नोडल प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पिंगोलिया के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई।
स्थानीय शिक्षक हरफूल जाट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की। इस पर ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।
शिक्षक रामसिंह ने बताया कि इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के पांच जिलों – जयपुर, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ एवं खैरथल-तिजारा की बालिकाएं भाग लेंगी।
बैठक में भाग लेने वाली टीमों के नाश्ता, भोजन, आवास, टेंट, चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था एवं खेल मैदान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्राध्यापिका मंजू शर्मा ने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए एक मुख्य प्रबंधन समिति एवं सात उपसमितियों का गठन ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ में से किया गया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। अगली बैठक अगले रविवार को श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में रखने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
*फोटो कैप्शन:* जयचन्दपुरा में क्रीड़ा प्रतियोगिता की
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsधौला फीडर में बिजली कटौती से आमजन को असुविधा, ताला बिजली जीएसएस से धौला फीडर में अघोषित कटौती…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत धौला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में लगाए 11 पौधे जयपुर ।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
हीरा लाल ओड के नवनिर्मित गृह प्रवेश एवं बालुण्डा की सभा में रोहट ठाकुर व भाजपा मण्डल अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
तारानगर । गांव धीरवास बड़ा में तारानगर रोड स्थित शिव गोरख मिष्ठान भंडार के पास गुरुवार को गोगाजी…
पूरी खबर पढ़ें →
*रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 4 अक्टूबर को* रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरू में बुधवार शाम को एक युवक को बाइक पर स्टंट करना भारी पड़ा। चूरू - जयपुर रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →