Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

श्रम विभाग द्वारा संचालित BOCW के लाभार्थियों को चेक एवं सफाई कर्मियों को किट वितरण

03 Sep 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रम विभाग द्वारा संचालित BOCW के लाभार्थियों को चेक एवं सफाई कर्मियों को किट वितरण - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सम्मानजनक पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सेवा व्यवस्था का लाभ

हाथरस।

विभिन्न प्रशासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को शासन द्वारा न्यूनतम पारिश्रमिक सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही साथ नियम संगत कटौतियों एवं अन्य सेवा शर्तों का लाभ प्रदान कराये जाने तथा आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो (LOGO) का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारम्भ के अवसर पर अग्रवाल सेवा सदन आगरा रोड हाथरस में सासंद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित तथा अपर जिलाधिकारी वि/रा प्रशांत तिवारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा उ०प्र० आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो (LOGO) का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारम्भ, पारिश्रमिक एवं अन्य उद्घोषणाओं सम्बन्धी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों, आउटसोर्स कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना।उत्तर प्रदेश आउटसास सवा निगम क शुभारभ तथा वबसाइट एव पोर्टल की लॉन्चिंग के अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारी, विशेषकर सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य विभागों में कार्यरत कार्मिक हमारे समाज और परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके हितों एवं समस्याओं की चिंता करना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि कर उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया गया है और व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक माह की "5 तारीख तक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।" इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी तथा त्योहारों के अवसर पर वेतन न मिलने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के ईपीएफ से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी निगम के माध्यम से प्रभावी व्यवस्था की गई है। इससे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ समय से प्राप्त होगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रयागराज कुंभ के दौरान सफाई कर्मचारियों के पैर पखारकर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया गया था। यह सफाई कर्मचारियों के सम्मान और उनके सामाजिक महत्व को रेखांकित करने वाला ऐतिहासिक संदेश था। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए वर्दी की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का

भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों सहित अन्य आउटसोर्सिंग कार्मिकों को समय से वर्दी उपलब्ध होने से उनके कार्य के प्रति सम्मान और व्यावसायिक पहचान को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकन्दराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के उन हजारों-लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने लंबे समय तक विभिन्न सरकारी विभागों में पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी वर्षों की कठिनाइयों को समझते हुए उनके हित में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पहले आउटसोर्स कर्मचारियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। रोजगार की स्थिरता, समय से मानदेय का भुगतान, बिचौलियों की भूमिका और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषय उनके सामने बड़ी चुनौती बने रहते थे। अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और कर्मचारी हितैषी बनाया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब कर्मचारियों को उनका मानदेय समय से सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगा। बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और कर्मचारी को उसके परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम जैसी सामाजिक सुरक्षा व्यवस्थाओं का लाभभी समय से सुनिश्चित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भी पारदर्शिता लाई जाएगी और शासन के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भी ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि केवल वेतन में वृद्धि नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने का माध्यम है। इससे कर्मचारियों को अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार के भरण-पोषण और रोजमर्रा की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाथरस जनपद की बात करें तो यहां विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। आज हम उन सभी भाई-बहनों को इस नई व्यवस्था के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। आज सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की चिंता की है। इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करें तथा जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सुरक्षा टूल किट एवं डैमो चौक, कन्या सहायता योजना एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका योजनातंर्गत स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभांवित किया।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ एवं वेबसाइट तथा पोर्टल की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों का मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वेबसाइट एवं पोर्टल की शुरुआत से संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस, आउटसोर्स कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्रीरामध्वज शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला मंचन का आयोजन

कांधला। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​शिक्षा विभाग – स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी:

​शिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

​ जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर

​जीएसटी कलेक्शन में जिले की बड़ी छलांग ​शाहजहांपुर ने जीएसटी राजस्व संग्रह में लंबी छलांग लगाते हुए उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
देवनारायण भगवान और भैरू बाबा का विशाल मेला 6 सितंबर को, गिरनारी धाम के संत को दिया निमंत्रण
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

देवनारायण भगवान और भैरू बाबा का विशाल मेला 6 सितंबर को, गिरनारी धाम के संत को दिया निमंत्रण

देवनारायण भगवान और भैरू बाबा का विशाल मेला 6 सितंबर को, गिरनारी धाम के संत को दिया निमंत्रण…

पूरी खबर पढ़ें →
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी और रींगस के बीच दो ट्रिप अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।
error: Content is protected !!