देवरी रोड पर मोमोज खाने गए युवक को कार में डालकर बेसमेंट में ले गए दबंग सरिया-हॉकी से पीटा 9 हजार और मोबाइल लूटा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगरा। थाना एकता थाना क्षेत्र के देवरी रोड पर दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोमोज खाने गए एक युवक के साथ नशे में धुत दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की और कार में डालकर बेसमेंट में ले जाकर सरिया, हॉकी व पाइप से पीटा। पीड़ित से 9 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का भी आरोप है मामला हनुमान नगर, कोटली बगीची, देवरी रोड का है। पीड़ित के पिता हरीओम ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र गौरव दिनांक 28 अगस्त को देवरी रोड पर मोमोज खाने गया था। तभी एक व्यक्ति कंधे से टकरा गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया
आरोप है कि दबंग युवक को जबरन कार नंबर UP80 HY 2572 में डालकर अपनी मार्केट के बेसमेंट में ले गए। वहां सरिया, हॉकी और पाइप से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की कमर में पिस्टल लगी थी और चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी गई शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को छुड़ाया। आरोप है कि जाते-जाते दबंगों ने धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे और यहां रहने नहीं देंगे
मारपीट में पीड़ित युवक के पैर की नस कट गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पिता का कहना है कि वह गरीब व्यक्ति है और किराए पर रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है
पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह घायल पुत्र को लेकर एकता थाने गया, रिपोर्ट ले ली गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर आगरा से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आगरा से लोकेंद्र यादव की खास रिपोर्ट
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा भक्तिधाम मनगढ़: मध्यरात्रि होगा कान्हा का प्राकट्य, महाअभिषेक के…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने प्रयागराज की पूरी SOG टीम को भंग कर दिया प्रयागराज पुलिस कमिश्नर प्रयागराज पीयूष…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट, राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा रोहट द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर *"पेंशनर सम्मान समारोह* आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
सात्रळ येथील रयत शैक्षणिक संकुलात गुरुकुल प्रकल्पांतर्गत बाह्य तज्ज्ञ मार्गदर्शन सोनगाव : प्रतिकूल परिस्थिती ही यशाच्या मार्गातील भिंत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।