Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुंनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्रार्थामेकताः जिलाधिकारी जल जीवन मिशन की प्रगति एवं पेयजल शिकायतों की नियमित समीक्षा; समस्या आने पर टैंकरों से वै

04 Sep 2026, 01:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुंनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्रार्थामेकताः जिलाधिकारी जल जीवन मिशन की प्रगति एवं पेयजल शिकायतों की नियमित समीक्षा; समस्या आने पर टैंकरों से वै - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

Reporter samsuddin shaikh, हमीरपुर
दिनांक: 03 सितम्बर 2026

*हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: जिलाधिकारी*

*जल जीवन मिशन की प्रगति एवं पेयजल शिकायतों की नियमित समीक्षा; समस्या आने पर टैंकरों से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित*

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने जनपद में जल जीवन मिशन की प्रगति एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। योजना के कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा पेयजल से संबंधित जनशिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए समर्पित कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिसकी निगरानी एडीएम स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों एवं शिकायतों के निस्तारण की जिलाधिकारी स्तर से साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से जुड़े अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता प्रतिदिन निर्धारित समय में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

*जलापूर्ति बाधित होने पर तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा वैकल्पिक पेयजल*

जिलाधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन में खराबी, मरम्मत अथवा अन्य तकनीकी कारणों से किसी मजरे या ग्राम पंचायत में जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

पिछले तीन महीनों के दौरान प्रभावित ग्राम पंचायतों एवं मजरों में प्रतिदिन औसतन 90 से 100 पेयजल टैंकर भेजकर आवश्यकता के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जलापूर्ति बहाल होने तक वैकल्पिक व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पेयजल संबंधी प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक को समय से पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन: नाला बनने से मक्के व धान की फसल नष्ट होने और घरों में पानी घुसने के डर से भंडारिया मोहल्ले की दर्जनों महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गईं।
कांठ में राज्यसभा सांसद ने बूथ समितियों के सत्यापन में परखी संगठन की सक्रियता
Moradabad03 Sep

कांठ में राज्यसभा सांसद ने बूथ समितियों के सत्यापन में परखी संगठन की सक्रियता

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेत्री कांता कर्दम ने गुरुवार को भाजपा के कांठ मंडल…

पूरी खबर पढ़ें →
*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*—नगर निकाय आम चुनाव – 2026* *चूरू जिले में 11 नगरीय निकायों के लिए सदस्य पद हेतु कुल 1545 अभ्यर्थी लेंगे निर्वाचन में भाग, कुल 331 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता*

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11…

पूरी खबर पढ़ें →
सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये

सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!