Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल दंगल का आयोजन, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन—रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भारी भीड़

05 Sep 2026, 09:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल दंगल का आयोजन, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन—रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भारी भीड़ - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम में सजा कुश्ती का अखाड़ा, ब्रह्मानंद ने लड़ी सबसे बड़ी कुश्ती

संतकबीरनगर/श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम स्थित बाबा तामेश्वरनाथ इंटर कॉलेज परिसर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक कुश्ती के इस रोमांचक आयोजन में संतकबीरनगर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती के शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। विशाल दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे तथा एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों के अखाड़े में पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोनों अतिथियों ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। दंगल का सबसे आकर्षक मुकाबला संतकबीरनगर के स्थानीय पहलवान ब्रह्मानंद और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने करीब 10 मिनट तक लगातार एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। अखाड़े में दोनों की ताकत और दांव-पेंच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
ब्रह्मानंद के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर राकेश चतुर्वेदी ने ₹11,000 की पुरस्कार राशि देकर उन्हें सम्मानित किया पुरस्कार मिलते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवान का उत्साह बढ़ाया। दंगल में अलग-अलग जिलों से पहुंचे पहलवानों ने एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले पेश किए। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने के लिए तरह-तरह के दांव-पेंच आजमाए। किसी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया तो किसी ने फुर्ती और तकनीक के दम पर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा’—दिग्विजयनारायण जय चौबे पूर्व विधायक
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे दंगल प्रतिभावान पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि दंगल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध पारंपरिक खेल विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुश्ती युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का विकास करती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है इस दौरान दंगल के आयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ,बालकेश भारती, इन्दल भारती, राम सुरेश पासवान (प्रधान तामेश्वरनाथ), रोहित भारती (चेलू), अनिल भारती (पिन्टू), दिलीप भारती, गिरजेश भारती (जल्ली), सियाराम भारती एवं सम्पूर्णानन्द भारती (पाण्डेय जी) सहित आयोजन मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)05 Sep

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार भभुआ/कैमूर, 05 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड कैडर के 26 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निभा रहे अहम जिम्मेदारी, झारखंड कैडर के कई आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्षों से राज्य से कई अधिकारी वर्षों से राज्य से बाहर
6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी
Ballia05 Sep

6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी

दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख पढ़ने की जिद करती थी मासूम रागिनी; आर्थिक तंगी के बीच परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!