Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से निकली रामडोल शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

06 Sep 2026, 09:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से निकली रामडोल शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

नगर कांठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामडोल शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां, विभिन्न धार्मिक स्वरूप तथा घनश्याम सिंह पहलवान व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

IMG 20260905 WA01082
कांठ में रामडोल शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी।

श्री रामडोल शोभायात्रा का शुभारंभ संरक्षक भीमगोड़ा हरिद्वार के महंत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, आचार्य भावेश शर्मा, जितेंद्र बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, अभय बिश्नोई, कुंवर अनिल बिश्नोई आदि ने फीता काटकर किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों एवं धार्मिक स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। शोभायात्रा प्राचीन शिव मोहिनी मंदिर से प्रारंभ होकर नेता उपदेश चौराहा, मेन बाजार, पुराना बस स्टैंड, रामलीला मंदिर, संत रविदास मंदिर एवं पट्टीवाला होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे घनश्याम सिंह पहलवान व्यायामशाला के पहलवान अपने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

IMG 20260905 WA01092
कांठ में रामडोल शोभायात्रा में शामिल श्री राम-लक्ष्मण और सीता की झांकी।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा के साथ चलते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह एवं चौकी इंचार्ज राहुल राघव भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

IMG 20260905 2206132632
कांठ में रामडोल शोभायात्रा में शामिल शिव-पार्वती नृत्य की झांकी।

व्यवस्था में कमेटी अध्यक्ष संजय नंबरदार, राजीव कुमार, ओमवीर सिंह, शुभम कुमार, भानू बिश्नोई, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुमन कुमार, एडवोकेट शुभम बिश्नोई, अजयवीर सिंह, रामवीर सिंह, महेंद्र सिंह, देवेंद्र बिश्नोई, राकेश बिश्नोई, प्रदीप बिश्नोई, नवनीत पहलवान, विनोद नंबरदार, सुरेंद्र सिंह, अमित पहलवान, सौरभ अग्रवाल, सनी बिश्नोई, राजेंद्र बिश्नोई, पिंटू बिश्नोई, सचिन कुमार, संजीव पाटिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।

IMG 20260905 WA01062
शोभायात्रा में शामिल झांकियां।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमरपुर घना की बदहाल मुख्य सड़क बनी मुसीबत, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उठानी पड़ रही परेशानी, बारिश में हालात और भी बदतर
छुटमलपुर: श्री हरिहर कांत मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व
Saharanpur06 Sep

छुटमलपुर: श्री हरिहर कांत मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व

छुटमलपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री हरिहर कांत मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास…

पूरी खबर पढ़ें →
જ્યારે નીમ કરોલી બાબાએ સ્વયં પસંદ કર્યું પોતાનું કિરદાર ભજવનાર પાત્ર !
Junagadh06 Sep

જ્યારે નીમ કરોલી બાબાએ સ્વયં પસંદ કર્યું પોતાનું કિરદાર ભજવનાર પાત્ર !

ફિલ્મોની વાર્તાઓમાં આપણે અનેકવાર ચમત્કારો જોતા હોઈએ છીએ, પરંતુ ક્યારેક વાસ્તવિક જીવનમાં પણ એવા ચમત્કારો સર્જાય છે, જે…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा-शिक्षक राष्ट्र निर्माण के असली मार्गदर्शक
Hathras06 Sep

हाथरस सिकंदराराऊ में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा-शिक्षक राष्ट्र निर्माण के असली मार्गदर्शक

हाथरस सिकंदराराऊ ।शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!