Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी ने कलेक्टेट में नियमित जनसुनवाई कर सुनीं जनसमस्याए गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

07 Sep 2026, 05:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी ने कलेक्टेट में नियमित जनसुनवाई कर सुनीं जनसमस्याए गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर
दिनांक: 07 सितंबर 2026

*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में नियमित जनसुनवाई कर सुनीं जनसमस्याएं*

*गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*

हमीरपुर। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा प्रतिदिन की भांति आज भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं दूर-दराज के स्थानों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से जिलाधिकारी ने सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक था, उनमें गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर मौके से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक फरियादी को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ करते हुए शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए तथा उनके निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj07 Sep

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

खड़खोड़ा शिव मंदिर की भूमि से हटा अवैध कब्जा, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने चलाया अभियान बृजमनगंज/महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश
Basti07 Sep

लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा
Basti07 Sep

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा

जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!