Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Neemuch

बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

07 Sep 2026, 04:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया - नीमच, मध्य प्रदेश

मनासा – देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया का 121 वाँ स्थापना दिवस आज बैंक ऑफ इंडिया शाखा मनासा में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। गुब्बारों और फूलों से सुसज्जित बैंक शाखा में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

शाखा प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ ने केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान बैंक के समस्त ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया, जिनके विश्वास और सहयोग से बैंक ने 121 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी की है।

बैंक की इस लंबी यात्रा में ग्राहकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए शाखा में उपस्थित सभी ग्राहकों को मिठाई वितरित की गई और उनका मुंह मीठा कराया गया। ग्राहकों ने भी बैंक को स्थापना दिवस की बधाई दी और बैंक के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि "बैंक ऑफ इंडिया 7 सितंबर 1906 से निरंतर देश की सेवा में तत्पर है। 121 वर्षों का यह विश्वास हमारे ग्राहकों की देन है। हम आगे भी इसी निष्ठा के साथ ग्राहकों की सेवा करते रहेंगे।"

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक भूपेंद्र पाटीदार, सह प्रबंधक रामपाल रावल , सुमित बागवार , मधुर उपाध्याय, प्रभुद्ध गर्ग ,पंकज परमार, अभिषेक जायसवाल एवं बैंक बीसी संचालक सुनील पाटीदार , मधुसूदन आगार और बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा
Basti07 Sep

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा

जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
जहरीली शराब प्रकरण: मृतकों, प्रभावितों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री शुक्ल,माफियाओं के विरुद्ध सख्त रुख, दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा- उप मुख्यमंत्री शुक्ल
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

जहरीली शराब प्रकरण: मृतकों, प्रभावितों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री शुक्ल,माफियाओं के विरुद्ध सख्त रुख, दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र…

पूरी खबर पढ़ें →
*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी*
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी*

*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी* शाहाबाद/हरदोई। न्याय पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!