Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा

07 Sep 2026, 06:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा - BASTI, उत्तर प्रदेश

जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े पुत्र स्व. सहिबु चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सुबरहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती है।थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर आज सुबह 09:45 बजे विशेषरगंज बाजार में साड़पुर की तरफ जाने वाले तिराहे से उसे हिरासत में लिया गया।

क्या था मामला –
दिनांक 14.06.2025 की रात को अभियुक्त ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद लकड़ी के पटिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना की सूचना उसकी 18 वर्षीय पुत्री सोनाली ने पुलिस को दी थी।

तहरीर के आधार पर थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0 123/25 धारा 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वारदात के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था।फरार होने पर माननीय न्यायालय से 28.10.2025 को NBW, 14.01.2026 को धारा 84 BNSS और 06.06.2026 को धारा 85 BNSS के तहत कुर्की की कार्यवाही की गई थी।

11.06.2026 को पुलिस ने उसके खिलाफ मफरूरी में आरोप पत्र भी न्यायालय भेज दिया था। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पत्नी से बहस होने पर गुस्से में उसने पटिया से मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

डर के कारण वह भाग गया था और पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी बढ़ाकर इधर-उधर छुप कर रह रहा था।अभियुक्त पर एक अन्य मुकदमा मु0अ0सं0 88/2026 धारा 209 BNS भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम –
थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, व0उ0नि0 अरुण कुमार पांडेय, उ0नि0 अजय कुमार पांडेय, का0 संजीव यादव, का0 अभिषेक यादव, का0 हरेन्द्र यादव, का0 चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अब गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग
Mahrajganj07 Sep

अब गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग महराजगंज। 45 दिन की…

पूरी खबर पढ़ें →
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Mahrajganj07 Sep

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

खड़खोड़ा शिव मंदिर की भूमि से हटा अवैध कब्जा, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने चलाया अभियान बृजमनगंज/महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश
Basti07 Sep

लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश

बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!