लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण को लेकर विवेचकों के साथ अर्दली रूम, दिए सख्त निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय सदर में थाना वाल्टरगंज एवं थाना पुरानी बस्ती के विवेचकों के साथ अर्दली रूम (OR) किया।
इस दौरान दोनों थानों में पंजीकृत विभिन्न अभियोगों की विवेचनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों से मुकदमों की प्रगति, साक्ष्य संकलन तथा विवेचना के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली।उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित मुकदमों की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए।
साथ ही लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों एवं एनबीडब्ल्यू से संबंधिआरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समय से न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अर्दली रूम के दौरान प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती, प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज सहित दोनों थानों के समस्त विवेचक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन में करा सकेंगे बुकिंग महराजगंज। 45 दिन की…
पूरी खबर पढ़ें →
खड़खोड़ा शिव मंदिर की भूमि से हटा अवैध कब्जा, पुलिस बल के साथ प्रशासन ने चलाया अभियान बृजमनगंज/महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसिस्ट, अपैंडिक्स सहित दूसरी सर्जरी की मिल रही सुविधाएं गया, 07 सितंबर: जिला में विभिन्न प्रकार की सर्जरी…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 07.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी के संपादक महोदय श्री प्रवीण सिंह जी को जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश की तरह से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।