सीडीओ आवास के सामने बोलेरो ने बच्ची को रौंदा, मौतः सिद्धार्थनगर में मां और छोटे भाई के साथ मोबाइल बनवाने आई थी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर में जिला मुख्यालय स्थित सीडीओ आवास के सामने रविवार दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मां और छोटे भाई के साथ नौगढ़ आई थी बच्ची
मृतका की पहचान अंशिका के रूप में हई है। वह महाराजगंज वह महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव की रहने वाली थी। रविवार को अंशिका अपनी मां और छोटे भाई के साथ मोबाइल बनवाने नौगढ़ आई थी। तीनों बृजमनगंज से टेंपो से नौगढ़ पहुंचे थे।
टेंपो से उतरने के बाद मां और दोनों बच्चे पैदल आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान सीडीओ आवास के ठीक सामने अंशिका बोलेरो की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजन और स्थानीय लोगों ने बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। शाम को इलाज के दौरान अंशिका ने दम तोड़l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।