बूढ़ी राप्ती नदी में कूदी मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरडीह के उत्तर-पूर्व स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में एक महिला के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रामदेव पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश एवं बचाव अभियान शुरू कराया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने करीब 65 वर्षीय सोना पत्नी उमर मोहम्मद को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। महिला को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस ने उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए परिजनों को सौंप दिया। महिला की हालत फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है।
पुलिस के इस सराहनीय कार्य की परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में शनिवार शाम तमसा नदी में डूबने से 40 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*थाना मसूरी क्षेत्र में रेल की पटरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।