रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांधला। कस्बे के नानू पूरी गेट के पास मंगलवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान बागपत निवासी अंकित पुत्र गंगा के रूप में हुई है। एंबुलेंस चालक दिलशाद के अनुसार, अंकित बाइक से बागपत से शामली की ओर जा रहा था। बताया गया कि वह सड़क की गलत दिशा से आ रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया।
हादसे की सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक दिलशाद ने घायल अंकित को तत्काल सीएचसी कांधला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि अभी तक घायल के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsचेतिया में घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत साढ़े तीन लाख के जेवर पार सिद्धार्थनगर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पर्यावरण संरक्षण और गणेश विसर्जन को लेकर दशहरा मैदान, 16 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।