बल्लारशाह और चंद्रपुर रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प: 50% काम पूरा, जनवरी 2027 तक भव्य रूप में दिखेंगे दोनों स्टेशन

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए संवाददाता की रिपोर्ट
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बल्लारशाह और चंद्रपुर रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के लगातार दबाव और निर्देश के बाद रेलवे ने काम में तेजी लाई है। मुनगंटीवार के निर्देश पर ZRUCC सदस्य एवं स्पॉट चेक कमेटी मध्य रेलवे सदस्य अजय दुबे ने बल्लारशाह स्टेशन का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
बता दें कि धीमी गति से चल रहे काम को लेकर विधायक मुनगंटीवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग से मुलाकात कर नाराजगी जताई थी और पत्र लिखकर काम में तेजी लाने की मांग की थी। इसके जवाब में मध्य रेल नागपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमोल कुमार पिंगले ने विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सौंपी है।
बल्लारशाह स्टेशन पर 50% काम पूरा
रिपोर्ट के अनुसार बल्लारशाह स्टेशन पर अब तक लगभग 50% काम पूरा हो चुका है:
– प्रवेश मार्ग: मुख्य प्रवेश की ओर 590 मीटर सड़क, 590 मीटर नाली और 662 मीटर बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा।
– रिहायश: सर्कुलेटिंग एरिया के विकास के लिए 4 RB-III और 6 RB-II रेलवे क्वार्टर बनकर तैयार।
– प्लेटफॉर्म: 8 नए अपर शेड (1280 वर्ग मीटर), प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर 130 मीटर चेकर्ड टाइल्स और प्लेटफॉर्म 4/5 पर कोटा स्टोन से नवीनीकरण।
– सुविधाएं: प्लेटफॉर्म 1 और टिकट कार्यालय के पुराने शौचालयों का नवीनीकरण, नए बुकिंग ऑफिस का स्लैब पूरा, नई पार्किंग का PCC काम पूरा।
– FOB: 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के 4 में से 6 फाउंडेशन और एक स्पैन गर्डर लॉन्चिंग पूरी।
– शेष सभी काम जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे चौक के अलावा गोल पुलिया की तरफ से एक और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
चंद्रपुर स्टेशन पर 60% काम पूरा, दिसंबर 2026 तक होगा तैयार
चंद्रपुर स्टेशन पर लगभग 60% काम पूरा हो चुका है:
– मुख्य प्रवेश: 770 मीटर सड़क, 460 मीटर नाली, 240 मीटर बाउंड्री वॉल और 5000 वर्ग मीटर पार्किंग एरिया का काम पूरा। 12 RB-II क्वार्टर बनकर तैयार।
– प्लेटफॉर्म: 160 वर्ग मीटर का नया शेड, प्लेटफॉर्म 2/3 पर 300 मीटर टाइल्स, दिव्यांग शौचालय और वेटिंग हॉल की सीलिंग का काम पूरा।
– डिजिटल सुविधाएं: साइन बोर्ड, ऑटो अनाउंसमेंट सिस्टम और प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लग चुके हैं।
– दूसरा प्रवेश द्वार: इस तरफ 600 मीटर नाली, 380 मीटर सड़क, 520 मीटर बाउंड्री वॉल और 950 वर्ग मीटर पार्किंग का काम पूरा।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






