नाराज होकर घर से निकली पत्नी और दो बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला, काउंसलिंग के बाद परिवार में लौटी खुशियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र में पति से मनमुटाव के बाद दो बच्चों के साथ घर से चली गई महिला को पुलिस ने तलाश कर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मिशन शक्ति टीम की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद सुलझ गया और दोनों ने साथ रहने पर सहमति जताई।
जानकारी के अनुसार, मसैचा निवासी गौरी शंकर ने थाना शिवनगर डिड़ई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी नाराज होकर बिना बताए अपने दोनों बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई है।
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम और परिजनों ने महिला और बच्चों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि महिला नाराज होकर अपनी बहन के घर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर थाने बुलाया। यहां मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी की काउंसलिंग की। बातचीत में सामने आया कि दोनों के बीच आपसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था।
पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने पर सहमति जताई। आवेदक गौरी शंकर ने लिखित इकरारनामा देकर बताया कि उसे उसकी पत्नी और दोनों बच्चे मिल गए हैं और अब उसे किसी तरह की पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
मिशन शक्ति टीम में शामिल पुलिसकर्मीः
उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
अगाध श्रद्धा और अटूट भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम: झकनावदा से नलखेड़ा तक गूंजेगा माँ बगलामुखी और बाबा…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨⚖️ 🔥 मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, बिना कानूनी नोटिस ध्वस्तीकरण का आरोप — वर्शिप एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।