Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को जगदीशपुर खुर्द गांव में जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने रमाशंकर (45) और उनकी बहन सरोज (32) को खींचकर अपने घर के बरामदे में ले गए। वहां लाइसेंसी SBBL बंदूक से रमाशंकर को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं सरोज मारपीट में घायल हो गईं।

मामले में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने जयप्रकाश धर दुबे उर्फ अकुल दुबे, रितिक पाण्डेय, बंश गोपाल धर दुबे, इन्द्रासनी दुबे, मानसी दुबे और कविता दुबे को बीएसए ग्राउंड से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक SBBL असलहा, चार जिंदा कारतूस, एक बेसबॉल बैट और एक कुदाल का लकड़ी का बेट बरामद किया है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी छह आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस टीमः प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक रामा प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक अशोक कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा
Unnao22 Sep

अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा

कलीमिट्टी चौराहा, उन्नाव। अवध हॉस्पिटल की छठवीं वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल
Mahoba22 Sep

योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल

महोबा योगी सरकार भले ही सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahoba22 Sep

महोबा – उप निबंधक कार्यालय बना अखाड़ा, बैनामा कराने आए परिवार से मारपीट, 7 लाख की रंगदारी का आरोप

महोबा जिले के उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैनामा कराने…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना राजेसुल्तान पुर में हुआ थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण
Ambedkar Nagar22 Sep

थाना राजेसुल्तान पुर में हुआ थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण

| विदाई समारोह - थाना राजेसुल्तानपुर* आज *थाना राजेसुल्तानपुर* में थानाध्यक्ष *तनुज पाल* का ट्रांसफर होने पर पूरा…

पूरी खबर पढ़ें →
📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर गंगौली में ग्रामीण स्टेडियम की जमीन से अतिक्रमण हटाया, निर्माण की उम्मीद जगी दस करोड़ से अधिक की लागत से प्रस्तावित स्टेडियम के लिए राजस्व टीम
प्रेमिका आइटीओ इंस्पेक्टर की हत्या कर फिर खुद को लगाया मौत को गले
Sagar22 Sep

प्रेमिका आइटीओ इंस्पेक्टर की हत्या कर फिर खुद को लगाया मौत को गले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!