Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Purbi Champaran

जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान - पूर्वी चंपारण, बिहार

यातायात थाना में बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मीना बाजार से छतौनी चौक तक किया फ्लैग मार्च
मोतिहारी। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की संध्या मोर्चा संभाला। दोनों अधिकारियों ने यातायात थाना, मोतिहारी में बैठक कर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर के मुख्य बाजार एवं प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम के कारणों की समीक्षा की गई।

डीएम-एसपी ने निर्देश दिया कि शहर के मुख्य पथों एवं प्रमुख चौराहों के आसपास ठेला नहीं लगाया जाए। विशेष रूप से छतौनी चौक के आसपास लगने वाले ठेलों को नरेगा पार्क में व्यवस्थित रूप से लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिए माइकिंग कराकर ठेला संचालकों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने सड़कों के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया। सड़क पर वाहन खड़ा मिलने पर चालकों से आवश्यक पूछताछ कर वाहनों को तत्काल हटाने की कार्रवाई करने को कहा गया।

यातायात के सुचारू संचालन के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को लगातार चौकन्ना रहकर स्थिति पर नजर रखने तथा शहर में यातायात पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

बैठक के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीना बाजार से छतौनी चौक तक फ्लैग मार्च किया और स्वयं सड़क एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Hardoi08 Sep

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया
Lucknow08 Sep

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया

रिपोर्टिंग कर रहे हैं जिला फर्रुखाबाद से लखीमपुर खीरी रोशन लाल उर्फ भानू✅✅✅✅ नाम शैलेंद्र कुमार पत्नी का…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!