Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : मतदान दलों की रवानगी

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : मतदान दलों की रवानगी - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार, 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की छह नगर पालिकाओं के मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर से की गई। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ईवीएम, अभिलेख एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने बताया कि नगर पालिका बिलाड़ा, भोपालगढ़ एवं पीपाड़ शहर के मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान कर प्रातः 9 बजे रवाना किया गया। इसी प्रकार तिंवरी, मथानिया एवं बालेसर सत्ता के मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात दोपहर 1 बजे से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

मतदान दलों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री भी रवाना

उन्होंने बताया कि सभी मतदान दलों के साथ संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मतदान दलों को ईवीएम, रिजर्व ईवीएम, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई है, ताकि मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान संबंधी सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण किया जा सके।

क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्री रंजन ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 65 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान दल के साथ एक पुलिस जवान तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मोबाइल पुलिस पार्टी तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल भी उपलब्ध रहेगा, जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लिया जा सकेगा।

उन्होंने मतदान दलों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता को सुगम एवं बेहतर मतदान सुविधा उपलब्ध हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा 9 सितंबर को निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से प्रारंभ की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया
Lucknow08 Sep

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया

रिपोर्टिंग कर रहे हैं जिला फर्रुखाबाद से लखीमपुर खीरी रोशन लाल उर्फ भानू✅✅✅✅ नाम शैलेंद्र कुमार पत्नी का…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे को लेकर प्री -सीटिंग का लाभ उठाने की अपील l
Gaya08 Sep

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे को लेकर प्री -सीटिंग का लाभ उठाने की अपील l

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे के लिए प्री-सीटिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!